यॉर्कर - इक जबर गेंदबाज़

हवा सी रफ़्तार, इरादों में आग,
और मैदान पर आपका अंदाज़,
सबसे अलग इक जबर गेंदबाज़ ⚾

वक़्त बदला, उम्र बदली,
मगर वही जोश बरकरार है,
आज भी दोस्ती की पिच पर,
आपका साथ बड़ी ताक़त,
और प्यार-दुलार शानदार है 👌

हर मुश्किल ओवर में आपने हौसला बनकर साथ निभाया,
दोस्ती को भी एक बेहतरीन पार्टनरशिप की तरह सजाया 💞

जन्मदिन मुबारक उस तेज़ गेंदबाज़ को,
जिसकी यॉर्कर मैदान में और जिसकी दोस्ती दिलों में हमेशा यादगार रही 🏏

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपकी ज़िंदगी की हर पारी शानदार रहे,

सेहत, खुशियाँ और सफलता हमेशा आपके साथ रहे 😍

Happy Birthday Kiran Bhaiya Ji 🎉 

                                        - अभय सुशीला जगन्नाथ



Comments

Popular posts from this blog

राधा-कृष्ण ! प्रेम के सात वचन !

बिन फेरे हम तेरे

परी-सुरसुन्दरी, अप्सरा-देवांगना