चँदा मामा और धरती माँ

धरती है मेरी माँ,

चाँद है उसका भाई,

बचपन से कई बार सभी ने,

इस चँदा मामा की कथा सुनाई...


सलाम पहुंचे इन तक...

इसरो, चन्द्रयान और विक्रम भाई !

आज जिन्होंने चँदा मामा तक,

माँ की राखी पहुंचाई !


चँदा मामा और धरती माँ को,

एक भाँजे और बेटे की रुबाई !


                          - अभय सुशीला जगन्नाथ 




Comments

Popular posts from this blog

राधा-कृष्ण ! प्रेम के सात वचन !

बिन फेरे हम तेरे

Orange Candy - The First Proposal of My Boyhood