गुज़र रही है शोख-ओ-शर्मीली, तबस्सुम-ए-पिन्हाँ शरारा लिए " La Belle Dame Sans Merci "

सुबह-ए-बनारस की रंगीनियों में, इक बेमिसाल नज़ारा लिए,
मेरे ख़यालों की रहगुज़र से देखो , वो सुर्ख होठों इशारा लिए,
गुज़र रही है शोख-ओ-शर्मीली, तबस्सुम-ए-पिन्हाँ शरारा लिए
" La Belle Dame Sans Merci "
- तपाक से फेसबुक पर एक अंग्रेजी की मेरी लिखी छोटी से कविता पर, हिन्दी और भोजपुरी के साथ साथ अंग्रेजी में भी अच्छी पकड़ रखने वाले, Ganesh Shankar Chaturvedi नेता जी ने कमेंट किया -
" La Belle Dame Sans Merci "
यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात थी, एक साधारण सा 13 साल की युवा Teenage की शुरुआत से लिखते लिखते यहां तक पहुंचने वाले और शौकिया लिखने वाले के लिए यह एक असाधारण पैरलल बोले तो Comparision तो नहीं कहूंगा, परन्तु प्रेरणा टाइप जरूर कहूंगा, Inspiration !
परन्तु यह जरूर स्वीकार करूंगा कि अनजाने में दो Poet के खयालात मिलने की कहानी है !
आप भी थोड़ा कन्फ्यूज हो रहे होंगे, क्या लिखे जा रहा है जेलरवा आज, कुछ समझ नहीं आ रहा है ?
तो शुरू से बताते हैं !
मैंने 16th August 2025 को एक अंग्रेजी में अपनी बनारस की यादों से उलझी कविता लिखी
Once upon a Time...
A Dawn in Banaras,
so vivid and so bright,
a scene unfolds rare and divine...
From the pathways of my thoughts,
A glance she throws,
with crimson lips as her sign...
She passes by, playful and shy,
with a hidden smile,
and a spark that shine...
The Memoir Enshrine,
Once upon a Time...
फ़ेसबुक पर नेता जी गणेश चतुर्वेदी जी का तपाक कमेंट आया, जो मैने ऊपर भी लिखा है-
" La Belle Dame Sans Merci "
जिसका संदर्भ कुछ यूं है कि, उन्होंने अंग्रेजी के दो महान कवि Alain Chartier और John Keats की कविता से मेरी कविता का Parallel Draw कर दिया !
एक साधारण से लेखक के लिए अंग्रेजी के एक प्राध्यापक और विद्वान द्वारा इतनी बड़ी बात कहना मेरे लिए गर्व की बात थी क्योंकि...
Allan Chartier की कविता " La Belle Dame Sans Merci " को John Keats ने अंग्रेजी में " The Beautiful Lady without Mercy " लिखा और दोनों के आस-पास तक भी , बिना सोचे समझे सिर्फ अपने बनारस के बचपन की यादों को संजोते हुए पहुंच जाना, मेरे लिए असाधारण बात थी, तो मैने नेता जी को शुक्रिया अदा करते हुए अंग्रेजी में ही लिखा, एक वादे के साथ, कि अब मैं इसका कुछ उर्दू भी प्रयास करूंगा, तो पहले नीचे मेरा कमेंट -
= "" I am spellbound , What a Parallel you have drawn to my Poetry ...
Alain Chartier and John Keats Romantic Poem !
Alain Chartier's "La Belle Dame sans Merci" = written as balad by John Keats "The Beautiful Lady without Mercy"
It's an Hounour , Unforgettable !
Speechless Ganesh Shankar Neta Ji 🙏
जय हो नेता जी 💓
अब तो इसका हिंदी-उर्दू शायरी तो बनता है ,किसी दिन लिखेंगे 💗 ""
तो आज उसी Alain Chartier's "La Belle Dame sans Merci" = written as baalad by John Keats "The Beautiful Lady without Mercy" के हिन्दी - उर्दू शायरी से वादा निभाने का दिन है -
सुबह-ए-बनारस की रंगीनियों में, इक बेमिसाल नज़ारा लिए,
मेरे ख़यालों की रहगुज़र से देखो , वो सुर्ख होठों इशारा लिए,
गुज़र रही है शोख-ओ-शर्मीली, तबस्सुम-ए-पिन्हाँ शरारा लिए
सुर्ख = Red, Ruddy
लाल रंग, रक्त वर्ण
शोख-ओ-शर्मीली = Naughty and Bashful
अल्हड़प नटखट परन्तु शर्म और हया से लबरेज़
तबस्सुम-ए-पिन्हाँ = Hidden Smile
एक छिपी हुई मुस्कान
शरारा = Spark of fire, A flash
आग की चिंगारी, अंगारा
नेता जी गणेश चतुर्वेदी जी की सदा ही जय हो, एक बार पुनः आपके हौसला आफजाई के लिए दिल से शुक्रिया गुरु 💓 🙏
#poetry #poem #poet #poetsoffacebook, #writersoffacebook, #poetryisnotdead #spilledink, #herheartpoetry, #bymepoetry, #typewriterpoetry #urdupoetry
#कविता #शायरी #काव्य #रचना #कवि
#Banaras #बनारस #Kashi #काशी #Varanasi #वाराणसी

- अभय सुशीला जगन्नाथ



Comments

Popular posts from this blog

राधा-कृष्ण ! प्रेम के सात वचन !

बिन फेरे हम तेरे

परी-सुरसुन्दरी, अप्सरा-देवांगना